गुरुद्वारे में मनाया खालसा साजना दिवस

जालंधर| गुरुद्वारा दोआबा श्री गुरु सिंह सभा, चौक अड्डा होशियारपुर में रविवार को बैसाखी पर्व उत्साह के साथ मनाया। अमृत वेले दीवानों के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत कीर्तन और कथा का आयोजन हुआ। भाई दलजीत सिंह निर्माण, भाई पवनीत सिंह, भाई गुरपाल सिंह, बीबी भानी सेवा सोसाइटी, स्त्री सत्संग सभा और बेबे नानकी जी सेवा सोसाइटी ने गुरु इतिहास और गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। संगत ने बड़ी संख्या में हाजिरी भरकर जीवन सफल किया। समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह हीरा भाटिया, प्रधान अमृतपाल सिंह भाटिया, जनरल सचिव मख्खन सिंह, दीदार सिंह विरदी, बाबा सतबीर सिंह, सरदारा सिंह मक्कड़, जोगिंदर सिंह नोना मौजूद रहे। रागी जत्थे को सम्मानित करते प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *