मंडियों में गेहूं की आवक शुरू, आज से खरीदी फसल की रख-रखाव को लेकर तैयारियां पूरी

भास्कर न्यूज | जालंधर गेहूं की आवक को लेकर आढ़तियों का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार को जिले की मंडियों मे गेहूं आनी शुरू हो गई। हालांकि सरकारी छुट्टी होने के कारण मंगलवार से खरीद शुरू होगी। मंडी मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी रुपिंदर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी सुबह मंडियों में पहुंच जाएंगे। फसल के रखरखाव को लेकर इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं कंपनियों ने भी लिफ्टिंग को लेकर मशीनरी का पहले से ही इंतजाम शुरू कर दिया है। बारदाने की किसी तरह से कमी न आए, इसके लिए आढ़तियों को बारदाना भी उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। आढ़तियों ने कहा कि इस बार मौसम में नमी होने के कारण फसल पकने में देरी हुई है। इस कारण मंडियों में भी देरी से फसल आ रही है। इससे पहले एक से लेकर 10 तारीख तक मंडियों में फसल आनी शुरू हो जाती थी। अब एकदम से मंडियों में फसल की आवक होगी और उसको संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं अपने स्तर पर फसल को संभालने के लिए सारे काम पूरे किए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *