भास्कर न्यूज | जालंधर जिमखाना लेडीज क्लब की ओर से सोमवार को सदस्यों के लिए साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने कई सारी गेम्स में हिस्सा लिया और ईनाम जीते। कार्यक्रम में मौजूद टीम में सेक्रेटरी सुरुचि कक्कड़, जॉइंट सेक्रेटरी मनिंदर धीमान, एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी नीना चौहान, जॉइंट एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी वंदना कालिया, ट्रेजरर मनोरमा मॉयर और संगीता महिंद्रू, फूड सेक्रेटरी नीलम ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सावरी, अंशु चोपड़ा, पूजा चोपड़ा और रितु उपस्थित रहीं। साप्ताहिक गतिविधियों में हिस्सा लेतीं क्लब की सदस्य।


