भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में खालसा साजना दिवस पर रविवार को विशेष समागम हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सुबह से दोपहर और शाम से रात तक कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई कंवरजीत सिंह, भाई कृपाल सिंह और भाई हरपाल सिंह साजन के अलावा गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरपिंदर सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह, भाई फतेह सिंह ने भी कीर्तन से संगत को आनंद विभोर किया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा के अलावा हजूरी कथा वाचक ज्ञानी सरबजीत सिंह और एडवोकेट जसजीत कौर ने खालसा के साजना दिवस पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़ने की प्रेरणा दी। समागम के दौरान जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, सचिव कंवलजीत सिंहटोनी, कंवलजीत सिंह ओबराए, मनजीत सिंह ठुकराल, जोगिंदर सिंह लायलपुरी, परमजीत सिंह कानपुरी, दलजीत सिंह लैंड लार्ड, गुरविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह गाबा, भुपिंदर सिंह भिंदा, हरदीप सिंह मल्ल्ही, हरजीत सिंह काहलों, गुरजंट सिंह, मैनेजर सुरजीत सिंह सहित संगतों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर हाजिरी भरी। जालंधर| गुरुद्वारा दीवान अस्थान में खालसा साजना दिवस पर रविवार को विशेष चौपहरा समागम का आयोजन किया गया। समागम में भाई इकविंदर सिंह के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मोहन सिंह ढींडसा, सुरिंदर सिंह विरदी और जनरल सचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने संगत और सेवा कर रहे परिवारों का धन्यवाद किया। उन्होंने संगत से बाणी-बाणे के धारणी बनने और सहज पाठ करने की अपील की। समागम के दौरान गुरु का लंगर अटूट चला। इस मौके पर सेंट्रल हलका के इंचार्ज इकबाल सिंह ढींडसा, निर्मल सिंह बेदी, गुरजीत सिंह टक्कर, तलविंदर सिंह, बावा गाबा, कर्ण वधवा, प्रभजीत सिंह, मनकीरत सिंह, परमिंदर सिंह, हरमन सिंह, गुरनीत सिंह व अन्य मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकती हुई संगत (दाएं)सचखंड श्री दरबार साहिब का कीर्तनी जत्था कीर्तन करता हुआ। गुरुद्वारा दीवान अस्थान में चौपहरा समागम में पाठ करती संगत (दाएं) रागी जत्थे को सम्मानित करते प्रबंधक।