महासमुंद| महासमुंद नगर के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया। संविधान उद्देशिका का पाठन कराया गया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनी के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान अखिलेश साहू एमएससी भौतिकशास्त्र 2 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु आरती बघेल बी ए द्वितीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान कु एकता साहू बीएससी बायो द्वितीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया।


