शीतला माता मेले के तीसरे दिन भी ग्रामीण खरीदारी करने पहुंचे

भास्कर न्यूज | बेनूर ग्राम पंचायत बेनूर के ओरमाखाई शीतला माता मेला के तीन दिवसीय मेला के तीसरे दिन रविवार को भी स्थानीय व आसपास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में सामानो की खरीदारी करने पहुंचे। मेला के तीसरे दिन मेला स्थल पर लगे दुकानों पर सबसे ज्यादातर बर्तनों के दुकानों मे खरीदारी करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण नज़र आये। मेला के दूसरे दिन रात्रि को मेला स्थल पर बस्तर संस्कृति लोकरंग ग्रुप के लोकगायक सिद्धार्थ महाजन के गाने सुवा, ददरिया, पंडवानी, छत्तीसगढ़ी गीत, बस्तरिया नृत्य, हल्बी-गोंडी गीत की प्रस्तुति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रुप के साथ-साथ ग्रामीण भी नृत्य करते नज़र आये। सुरक्षा को देखते हुए बेनूर थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा द्वारा मेला के तीसरे दिन भी पुलिस जवानों को मेला स्थल व चौक पर तैनात किया था। मेला के तीसरे दिन भी मेला में काफी ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली एवं ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *