तुस्मा| ग्राम पंचायत मुड़पार में सरपंच व पंचों ने मिलकर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सरपंच हेमा भूपेंद्र साहू साहू व पंचों ने विभिन्न चौक-चौराहों की सफाई की। गांव को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर उपसरपंच अशोक कर्ष, पंच उपस्थित रहे।


