विद्यार्थियों ने बाबा साहब की जयंती मनाई

मालखरौदा | वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संचालक लालू गबेल और प्राचार्य बीडी मेहेर ने बाबा साहब के तैलचित्र पर दीप जलाकर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य मेहेर ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सभी को समान अधिकार भारतीय संविधान ने दिया। यह संविधान बाबा साहब ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया। उन्होंने इसे देश को समर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *