मौत: बोरवेल गाड़ी से मजदूर को कुचला, चालक पर अपराध दर्ज

भास्कर न्यूज | कवर्धा रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के पैलपार में बोरवेल गाड़ी से कुचल कर एक मजदूर की मौत हो गई। मामले में बोरवेल गाड़ी के चालक महेश नट के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक यशवंत कोसमा (21) ग्राम हिलपुर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का निवासी था। वह अपने चाचा परशुराम कोसमा, रामदयाल धनुष और अन्य लोगों के साथ बोरिंग कार्य के लिए रणवीरपुर क्षेत्र के पैलपार स्थित कल्लू सिन्हा के खेत में गया था। काम खत्म होने के बाद थकान के कारण यशवंत खेत में ही सो गया। बोर मशीन वाहन चालक महेश नट ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से खेत से बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान वह खेत में सो रहे यशवंत के ऊपर से वाहन चढ़ा दिया। घटना में यशवंत को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उसे खम्हरिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम की। जांच में पाया गया कि चालक महेश नट की लापरवाही से दुर्घटना हुई। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *