कवर्धा| कबीरधाम जिले में सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक चला। इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने समाधान पेटी कुल 88 हजार 324 आवेदन जमा किए। दूसरे चरण में एक माह में आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में 5 से 31 मई तक समाधान शिविर लगाए जाएंगे।


