सुखबीर बादल बोले- 2027 में शिअद की सरकार बनाओ:पंजाब को नंबर वन बनाएंगे, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा; कार्यकर्ताओं से धड़ेबाजी छोड़ने की अपील

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दोबारा प्रधान चुने जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल आज (रविवार) तलबंडी साबो पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पंजाब की वारिस पार्टी है। हमारे लिए पंजाब ही नंबर वन है। 2027 में पंजाब में हमारी पार्टी की सरकार बनाएं। पंजाब को नंबर वन बनाना हमारा फर्ज है। मैं वादा करता हूं कि अगर नहीं बना पाया तो जिंदगी में दोबारा चुनाव नहीं लड़ूंगा। वहीं, एनडीए गठबंधन से बाहर आने के बाद से उन पर कई हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने हर वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। भगवंत तो सिर्फ नाम है। रैली में बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़ने को कहा। अगर 2014 में आई आम आदमी पार्टी 2022 में राज्य में सरकार बना सकती है तो 104 साल पुराना शिरोमणि अकाली दल अपनी सरकार क्यों नहीं बना सकता। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम भगवंत मान और भाजपा पर भी निशाना साधा। आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है, हम क्यों नहीं इस दौरान बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अपनी तैयारी कर लो। आज धड़ेबाजी छोड़ दो। हमारी एक क्षेत्रीय पार्टी है। इस पार्टी से आपकी कोई हमदर्द पार्टी नहीं हो सकती है। दिल्ली की पार्टियों ने पंजाब का क्या भला करना है। इन्होंने तो सारे देश में देखना है कि कौन-सी सोच से इनकी वोटें बढ़नी हैं। अकाली दल ने तो पंजाब का फायदा देखना है। फिर क्यों सोचते हो कि अकाली दल अपनी अकेली सरकार नहीं बना सकती है। आम आदमी पार्टी 2014 में पैदा हुई और 2022 में इन्होंने सरकार बना ली। आज दिल्ली की एक बड़ी पार्टी सोचती है कि हमें टुकड़ों में बांटकर सत्ता पर काबिज हो जाएगी। 104 साल पुरानी पार्टी घर-घर में बसी है। अगर आप लोग तैयारी कर लो तो 2027 में हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रधान की जान सेवा लेने के लिए बचाई है मैं दावे से इसलिए कहती हूं कि पार्टी ने मुझे चार बार टिकट दी। कोई कहता था कि अकाली दल के गढ़ को गिरा देंगे। कोई आपको किकली सुनाता था। कोई हमारी पार्टी के लोगों को तोड़ता था। लेकिन सारा ज़ोर लगाने के बाद जब मेरे वर्करों ने मेहनत की और मालिक की मेहर हुई, तो पहले से अधिक वोटों से हमारी जीत हुई। मैं यह भी विश्वास करती हूं कि श्री गुरु रामदास जी ने अगर आपके प्रधान की जान बचाई तो सेवा लेने के लिए बचाई है। आज आप साथ और आशीर्वाद दो। जिन्होंने हमारी धरती, जवानी पर कब्जा किया। इन्हें योद्धाओं की तरह भगाकर दिल्ली तक राज स्थापित करेंगे। मालिक तो देने के लिए बैठे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *