लखनऊ की हार से ज्यादा धोनी की जीत की खुशी:MSD के लिए स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे थे फैंस, VIDEO में देखें दर्शकों का उत्साह

इकाना में सोमवार को खेले गए IPL मैच में लखनऊ की हार से ज्यादा धोनी की जीत को सेलिब्रेट किया गया। धोनी से फैंस को जैसी एक्सपेक्टेशन थी, उन्होंने वैसा ही किया। अपने चौके-छक्कों से उन्होंने फैंस का प्यार लौटाया। उनकी 11 बॉल पर 25 रन की आतिशी पारी को फैंस ने खूब सेलिब्रेट किया। इकाना LSG का होम ग्राउंड है, लेकिन फीवर येलो आर्मी यानी धोनी का रहा। धोनी बैटिंग करने आए तो इकाना में शोर बढ़ गया। धोनी के चौके-छक्कों पर भी फैंस ने खूब शोर मचाया। वे धोनी के लिए तरह-तरह के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। एक फैन ने पोस्टर में लिखा- ‘मुस्कुराइए हम और धोनी लखनऊ में हैं’ तो दूसरे ने लिखा- ‘धोनी की झलक सबसे अलग।’ एक और ने लिखा- ‘हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं, मगर हमारा प्यार माही ही है।’ इन फोटोज में देखिए सारे पोस्टर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *