रांची| रांची जिला माली मालाकार कल्याण समिति ने मोरहाबादी में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई। इसकी अध्यक्षता सुरेश मालाकार ने व संचालन समिति के महामंत्री सत्यप्रकाश ने किया। मौके पर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज की एकल व विधवा महिलाओं को सम्मानित किया गया। दो मेधावी बच्चे भी सम्मानित हुए।


