साईं मंदिर पुंदाग के स्थापना दिवस पर 17 को विशेष पूजा, आरती व भजन कार्यक्रम

रांची| साईं मंदिर, पुंदाग का 15वां स्थापना दिवस 17 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर के संस्थापक पुजारी रंजन पांडेय ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन विशेष पूजा होगी। विशेष पूजन सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा। काकड़ आरती से शुरुआत होगी। सुबह छह बजे शाही मंगल स्नान, सवा सात बजे छोटी आरती, 12 बजे दोपहर की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पुजारी रंजन पांडेय ने बताया कि मौके पर भजन का कार्यक्रम भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *