रायपुर के उरला इलाके के कन्हैरा गांव में गायों की मौत के मामले में अब कांग्रेस एक्टिव हो गई है। सोमवार को कांग्रेस की जांच समिति गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया। टीम ने घटनास्थल का दौरा किया, ग्रामीणों से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। जांच समिति में शामिल नेता हैं – 1. धनेंद्र साहू (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, संयोजक), 2. छाया वर्मा (पूर्व राज्यसभा सांसद), 3. अनीता शर्मा (पूर्व विधायक), 4. पंकज शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष) 5. उधोराम वर्मा (वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष, रायपुर)। गायों को मरने के लिए छोड़ दिया गया कन्हैरा पहुंचकर जांच टीम ने साफ कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही और गौठानों की बदहाली की वजह से ही गायों की इतनी बड़ी संख्या में मौत हुई है। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, गोठान योजना को सरकार ने बंद कर दिया है। इस वजह से 50 से ज्यादा गायों की मौत हुई है। सरकारी गोदाम को खाली कराने के लिए वहां से कचरा, सड़े-गले और विषैले पदार्थों को खुले में फेंक दिया गया, जिसे खाकर गायों की मौत हुई है। वहां न चारा है, न पानी। गायें सड़कों पर भटक रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ना योजना चला पा रही है, ना गायों को बचा पा रही है। उल्टा दिखावे के लिए गौ-अभ्यारण्य की बातें कर रही है। जांच रिपोर्ट जल्द प्रदेश कांग्रेस को सौंपी जाएगी कांग्रेस की ये 5 सदस्यीय टीम को जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। साव बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि गौ-माता के साथ कांग्रेस सरकार में अन्याय हुआ था। जिसे सभी ने देखा था। उन्होने कहा कि कन्हैरा के मामले की जांच हो रही हो जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी


