रायगढ़ में 2 कॉम्पलेक्स की 11 दुकानें सील:किराया वसूलने निगम ने दुकानों में लगाया ताला; अब तक 31 दुकानों पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निगम द्वारा दुकानों का बकाया किराया वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जहां छुट्टी के दिन भी निगम के राजस्व अमला ने कार्रवाई की और शहर के 2 कॉम्पलेक्स की 11 दुकानों को सील किया है। दुकानों का बकाया किराया वसूलने सोमवार को निगम अमला केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड कॉम्पलेक्स में पहुंची। जहां लंबे समय से किराया नहीं पटाने वाले रोहित कुमार की दुकान क्रमांक 5 का 9 लाख 24 हजार रुपए बकाया था। केवड़ाबाड़ी में 9 दुकानों को सील किया गया इसके अलावा शंकर लाल के दुकान क्रमांक 5 का 1 लाख 26 हजार रुपए बकाया, अशोक शर्मा का दुकान नंबर 19 का 72,242 रुपए बकाया, शिवकुमार शर्मा के दुकान नंबर 20 का 62,794 रुपए बकाया, विनोद कुमार का दुकान नंबर 22 का 57,338 रुपए बकाया था। रघुनाथ साहू के दुकान नंबर 23 का बकाया 33161 रुपए, शुभकरण जैन के दुकान क्रमांक 3 बकाया 28657 रुपए, दुकान क्रमांक 3 का बकाया 34668 रुपए, सुलोचना देवी अग्रवाल के दुकान क्रमांक 19 का 61819 रुपए बकाया था। ऐसे में यहां 9 दुकानों को सील किया गया। केलो विहार कॉम्पलेक्स की 2 दुकानें सील
इसके बाद निगम का राजस्व अमला केलो विहार कॉम्पलेक्स पहुंची। जहां हीरा बाई के दुकान नंबर 15 का बकाया 1 लाख 35 हजार 413 रुपए, दुकान क्रमांक 16 रमा महंत का बकाया 79,207 रुपए था। ये भी लंबे समय से दुकानों का किराया नहीं पटा रहे थे। इस तरह 11 संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई निगम राजस्व टीम द्वारा की गई है। अब तक 31 दुकानों पर कार्रवाई नगर निगम द्वारा अब तक 31 दुकानों को सील किया जा चुका है। जिसमें इससे पहले शनिवार को एसबीआई एटीएम की 2 दुकानों समेत 10 दुकान व उससे पहले एक पेट्रोल पंप समेत 10 दुकानों को सील किया गया था। अप्रैल माह में अधिक से अधिक राजस्व व बकाया किराया वसूलने निगम की कार्रवाई लगातार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *