भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:सिरमौर में कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन, BJP सांसदों के साथ धक्का-मुक्की पर नाराजगी

सिरमौर जिला में भारतीय जनता पार्टी ने आज पांवटा साहिब में संसद परिसर में बीजेपी सांसदों के साथ मारपीट के खिलाफ सड़क पर रैली निकाली। साथ ही राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। रैली रेस्ट हाऊस से शुरू हुई और बाजार होते हुए वाल्मीकि चौक के पास पहुंची। जहां पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया इसके बाद यह रैली वापस रेस्ट हाउस पहुंची। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा हमारे लिए भारत का संविधान सर्वोपरि है, पर भारत का संविधान लचीला है। इसमें समय-समय पर जरूरत के हिसाब से बदलाव होते रहे हैं। लेकिन अंतर ये है कि नेहरू से लेकर और राजीव गांधी तक कांग्रेस ने जो भी संविधान में संशोधन किया वह कांग्रेस ने गांधी परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए किया। जिला अध्यक्ष विनय ने कहा कि आपके ध्यान में होगा, वह समय जब 1975 में रातों-रात इमरजेंसी लगाई और किस प्रकार के जुल्म उठाए गए। कांग्रेस ने संविधान का परिवर्तन केवल इसलिए किया और न्यायपालिका की शक्तियां केवल इसलिए छिनी गई कि इंदिरा गांधी सत्ता पर चिपकी रहे। जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान में संशोधन देश हित के लिए करती है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावा रेणुका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा सभी मंडलों के अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने पर भी कांग्रेस की निंदा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *