6 दिन के किन्नौर प्रवास पर रहेंगे मंत्री जगत नेगी:जिला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफनू का करेंगे उद्घाटन

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 24 से 30 दिसंबर तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नेगी जन-समस्याओं को सुनेंगे व जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगें। जगत नेगी 24 दिसंबर को शाम 4 बजे भावानगर पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव फील्ड हॉस्टल भावानगर में करेंगे। 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे भावानगर फील्ड हॉस्टल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निचार की बैठक करेंगे, इसके बाद शाम 3 बजे जेल भवन रिकांगपिओ व राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्मीर (कल्पा) का उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री 26 दिसंबर को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही उपायुक्त किन्नौर व जिला कल्याण अधिकारी के साथ कल्याण समिति की आतंरिक बैठक करेंगे। 27 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 28 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में 20 सूत्रीय कार्यक्रम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही लाडा के सदस्य सचिव के साथ आतंरिक बैठक करेंगे। 30 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफनू का उद्घाटन करेंगे और कटगांव में आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री जिला शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *