पंजाब की इंस्टाक्वीन के सहयोगी मामले में खुलासा:सिरसा में माता-पिता ने घर से किया बेदखल, फिर भी हरकतों से बाज नहीं आया

हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के सहयोगी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बलविंदर शुरू से आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं था। उसके माता-पिता खेतीबाड़ी व पशुओं का काम करते हैं। उसी से घर चलाते हैं। बलविंदर भी उनका घर का कामकाज में हाथ बंटाता था। मगर अचानक नशे के चुंगल में फंस गया और पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के संपर्क में भी आ गया। वहीं से आपराधिक गतिविधियों में ज्यादा हिस्सेदारी हो गई। शुरू में घरवालों ने भी उसका सहयोग किया, लेकिन उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ने से घरवालों ने भी अपने कदम पीछे खींच लिए। माता-पिता ने घर से बेदखल किया इसके चलते बलविंदर को उसके माता-पिता ने घर से बेदखल कर दिया। उसके घर आने पर भी रोक लगाने के लिए एतराज जताने लगे। मगर वह बाज नहीं आता और बार-बार मना करने पर घर आता था। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण घरवालों को भी कई बार परेशानी उठानी पड़ी। इस समय घरवाले भी सहमे हुए हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने पूछताछ कर ली है। वहीं पंजाब पुलिस अभी भी सिरसा में नजर बनाए हुए है। आरोपी बलविंदर के ननिहाल नानकपुर और मौसी के गांव अभोली में हर एक्टिविटी पर पुलिस की नजर है। पुलिस के साथ खास सुराग भी नहीं लगा है। पंजाब पुलिस पिछले चार से पांच दिनों से लगातार सिरसा के गांव नानकपुर और अभोली में छापेमारी कर रही है। हालांकि, आरोपी लेडी कॉन्स्टेबल के सहयोगी बलविंदर के परिजनों से भी दबाव से पूछताछ की है। ग्राम पंचायत ने भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वहीं सहयोगी आरोपी बलविंदर सिंह पर गांव नानकपुर में फायरिंग मामले में केस दर्ज भी है। डीएसपी, थानेदार व सीआईए टीम आई थी सूत्रों की मानें तो पंजाब पुलिस के साथ एक डीएसपी, थानेदार और सीआईए की टीम नानकपुर में छापेमारी के लिए आई थी। इसके अलावा सिरसा पुलिस से भी डीएसपी, संबंधित थाना व चौकी की पुलिस साथ में पहुंची। पंजाब पुलिस ने सिरसा पुलिस से बलविंदर के आपराधिक रिकॉर्ड की रिपोर्ट मांगी है। रातोंरात बठिंडा से सिरसा आया था बलविंदर, गली में बाइक खड़ी फरार सूत्रों की मानें तो बलविंदर सिंह वारदात के दिन रातोंरात बठिंडा से बुलेट बाइक लेकर पंजाब से सीधा सिरसा पहुंचा। यहां आने पर पहले गांव अभोली में गया और बाद में नानकपुर में पहुंचा था। उसने अपनी बुलेट बाइक घर के बाहर गली में खड़ी की। इसके बाद वहां से फरार हो गया। परिजनों से भी बहुत कम समय मिला। इसके चलते नानकपुर गांव में पंजाब पुलिस और सिरसा पुलिस की कुछ दिनों तक लगातार हरकत रही। हालांकि, ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से इसकी सूचना सिरसा सदर थाना पुलिस को दी गई। डायल 112 ने बठिंडा नंबर की बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। यह सब जानकारी पंजाब पुलिस ने जुटा ली है। अब नशा तस्करों के गिरोह का पता लगाने में जुटी है। 2019 में परिवार के लोगों पर ही प्लॉट विवाद में की थी फायरिंग सहयोगी बलविंदर ने प्लॉट विवाद में परिवार के लोगों पर ही फायरिंग की थी। पुलिस को दी शिकायत में नानकपुर निवासी महिला प्रवीण ने बताया था कि 3 अप्रैल 2019 को शाम को वह और उसकी पुत्रवधू रेणू रानी अपने घर पर मौजूद थी। तभी रिश्ते में लगने वाला भांजा बलविंदर उर्फ सोनू उनके घर पर आया और उनसे बदतमीजी करने लगा। बलविंदर बोला कि जिस मकान की छत लगाने वाले हो, उसकी छत मैं ही लगाऊंगा और रहूंगा। उन्होंने उसे मना कर दिया तो बलविंदर ने उसकी पुत्रवधू सोनू को थप्पड़-मुक्के मारे। बलविंदर ने उस पर लकड़ी की फट्‌टी से वार कर दिया। उसी समय बलविंदर की माता प्रकाश कौर व पिता रेशम सिंह आ गया। उन्होंने भी गाली देनी शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। उस समय माता-पिता ने भी किया था स्पोर्ट तो केस में फंसे प्रवीण के मुताबिक, पड़ोसी आते देख वह वहां से चले गए। कुछ देर बाद बलविंदर 4-5 अन्य लड़कों के साथ आया और गली में खड़े होकर जान से मार देने की नीयत से कई फायर किए और जान से मार देने की धमकी दी। उस समय भी बलविंदर व उसके साथियों के पास दो गाड़ियां थी। एक पंजाब नबर की PB-7598 महेन्द्रा गाड़ी थी और दूसरी गाड़ी हरियाणा नंबर की। इस दौरान बलविंदर के माता-पिता ने उसका साथ दिया था, जिससे वह केस मे फंसे गए।
…………………………………. ये खबरें भी पढ़ें :- पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा-क्वीन’ नौकरी से बर्खास्त:थार में हेरोइन समेत पकड़ी गई, हरियाणा में बेचती थी नशा; ‘मेरी जान’ के नाम से फेमस थी हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल को बठिंडा पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर पंजाब पुलिस की इंस्टा क्वीन, बदमाशी वाले गानों की शौकीन:थार की बोनट पर काटा केक, राडो-रोलेक्स जैसे ब्रांड पसंद पंजाब के बठिंडा में गिरफ्तार हुई इंस्टा क्वीन लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर बदमाशी वाले गानों की शौकीन है। उसने इंस्टाग्राम पर अपनी जितनी भी रील्स बनाई हैं, सभी के बैकग्राउंड में ऐसे ही गाने लगाए हैं। वहीं जिस थार में उससे हेरोइन बरामद की गई, उसके बोनट पर कुछ दिन पहले उसने केक भी काटा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *