भरमौर में 2 बच्चों के पिता की हादसे में मौत:कौड़ी प्रतियोगिता से घर लौट रहा था; पैर फिसलने से खाई में गिरा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत ब्रेही में सोमवार रात करीब 10 बजे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (36) के रूप में हुई है। वह गांव ब्रेहला पंचायत ब्रेही का रहने वाला था। जानकारी अनुसार, घटना उस समय हुई जब अजय कौड़ी प्रतियोगिता से वापस अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ मीटर की दूरी पर उनका पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी। परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है और न ही कोई मामला दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत बरेली के प्रधान राकेश ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस चौकी गैहरा ने कहा है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। गांव में अजय कुमार की असामयिक मौत से शोक की लहर है। यह घटना स्थानीय प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *