अजमेर में युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर 14 लाख 46 हजार रुपए हड़प लिए।
पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर और सिविल लाइन थाने में दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार जय हनुमान कॉलोनी कायड़ रोड निवासी सत्येंद्र सिंह नाथावत ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि ठगों ने पेटीएम मनी लिमिटेड और ONE 97 इस सब्सिडी कंपनी का कर्मचारी बताया था। कंपनी SEBI से रजिस्टर्ड होना बताया था। झांसे में लेकर उसे एक व्हाट्स ऐप ग्रुप के जरिए स्टॉक मार्केट की जानकारी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाद में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने प्राइवेट ऐप से उसे जोड़ा गया। अलग-अलग बैंक में राशि ऑनलाइन तरीके से ट्रांसफर करवाई गई। ऐप में झूठे आंकड़े दिखाए गए।
जब वापस पैसे मांगे तो उसके पैसे नहीं दिए और अन्य राशि जमा करने की धमकी दी गई। साथ ही उसे फर्जी ऐप से बाहर निकाल दिया। इसी तरह करीब उसे 14 लाख 46 हजार रुपए हड़प लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


