दहेज में फॉर्च्यूनर नहीं देने पर महिला को पीटा:जगराओं में पति-ससुर पर केस, गाड़ी नहीं मिलने पर विदेश ले जाने से किया मना

लुधियाना के जगराओं में दहेज की मांग को लेकर महिला ने पति और ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल होने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दहेज में गाड़ी नहीं देने पर महिला को परेशान किया गया। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रमनदीप कौर की शादी गांव गुडे के भवदीप सिंह से 2024 में हुई थी। इंगेजमेंट के बाद भवदीप अमेरिका चला गया था। शादी में लड़के वालों की सभी मांगें पूरी की गईं। लेकिन कुछ समय बाद पति और ससुर हरमनदीप सिंह ने दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग शुरू कर दी। गाड़ी नहीं देने पर विदेश नहीं ले जाने की धमकी गांव हांस कलां की रहने वाली रमनदीप ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर गाड़ी नहीं दी तो उसे विदेश नहीं ले जाएंगे। जब गाड़ी नहीं मिली तो पति और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रमनदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी लड़की चाहिए थी पीड़िता ने बताया कि रिश्ता तय करते समय लड़के वालों को गांव की रहने वाली नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी लड़की चाहिए थी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पति भवदीप सिंह और ससुर हरमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 9 जगहों पर चोटों के निशान एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि महिला को बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस ने फिलहाल महिला के बयानों पर महिला के पति व ससुर पर धारा 316(2),85, 115(2) 351(2) 3 (5) 2023 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है महिला के कुल 9 जगहों पर चोटों के निशान है। सभी चोटों के एक्स-रे होंगे, एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *