जगराओं में प्रॉपर्टी डीलरों का कलेक्टर रेट बढ़ाने का विरोध:नायब तहसीलदार से की मुलाकात, बोले- पहले सर्वे कराए सरकार

लुधियाना जिले की जगराओं तहसील में मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन और नायब तहसीलदार किरणदीप कौर के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य विषय कलेक्टर रेट में प्रस्तावित वृद्धि था। नायब तहसीलदार ने बताया कि उन्हें जिला अधिकारी कार्यालय से कलेक्टर रेट बढ़ाने का पत्र प्राप्त हुआ है। वास्तविक मूल्य रजिस्ट्री फीस से भी कम बैठक में डीलर एसोसिएशन, बिल्डर एसोसिएशन और अर्जी-वसीका नवीस के सदस्य उपस्थित थे। डीलर एसोसिएशन के प्रधान रितेश भट्ट ने कलेक्टर रेट बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के वास्तविक मूल्य रजिस्ट्री फीस से भी कम हैं। शहर और गांवों में सर्वे कराने की मांग भट्ट ने सरकार से शहर और गांवों में सर्वे कराने की मांग की। उनका कहना था कि जहां आवश्यक हो, वहीं रेट बढ़ाए जाएं और जहां कम करने की जरूरत हो, वहां घटाए जाएं। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी का कारोबार पहले से ही मंदी में है। रेट बढ़ने से स्थिति और खराब हो जाएगी। समस्याओं पर विचार विमर्श यूनियन के सदस्यों ने मांग की, कि रेट लिस्ट सभी यूनियनों की सहमति से तैयार की जाए। डीलर एसोसिएशन ने इस संबंध में अधिकारियों को मांग पत्र देने का निर्णय लिया। बैठक में डीलरों की अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।बैठक में जगमोहन भंडारी, आशीष मंगला, हरजीत सिंह, राजू, अनिल कुमार, आशीष मंगला, पवन वर्मा, राम दत्त और राहुल गुप्ता सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *