फाजिल्का जिले के गांव सलेमशाह के नजदीक शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोर दुकान से गैस सिलेंडर, सिगरेट के बॉक्स, गेहूं के बैग, अंडे व खाने पीने के सामान सहित गल्ले से नगदी चोरी कर ले गए l सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे कि चोरों को काबू किया जा सके। सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान में बिखरा मिला सामान जानकारी देते हुए साहिल मनचंदा ने बताया कि उसे उसके पिता का फोन आया कि वह दुकान खोलने के लिए आए थे कि दुकान से चोरी हो गई है l जब उसने आकर देखा गया, तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान से करीब दो गैस सिलेंडर, गेहूं के बैग, सिगरेट के बॉक्स, चाय पत्ती के पैकेट, अंडे की ट्रे व गले से कुछ नगदी गायब थी l इसको लेकर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं l उनका कहना है कि वह रोजमर्रा की कमाई से अपने घर का रोजगार चला रहे हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ऐसे में उनका काफी नुकसान हो गया है l उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है l जिसके लिए उनके द्वारा पुलिस को शिकायत कर की जा रही है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है l उधर सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिलने के बाद उनकी तीन मौके पर पहुंची और जायजा लिया गया है l जिसमें जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा l


