फाजिल्का की सब्जी मंडी में पार्किंग चार्ज को लेकर व्यापारियों ने की मार्केट कमेटी सचिव से मुलाकात की है। सब्जी मंडी के आढ़ती, कंडा यूनियन और चाय विक्रेताओं का आरोप है कि निजी कंपनी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि चाय का खोखा लगाने वाले, किसान, पराठे का खोखा लगाने वाले, सब्जी विक्रेता और कंडा यूनियन के लोगों से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्किंग चार्जिज के नाम पर उक्त लोगों के साथ धक्केशाही करते हुए पर्चियां काटी जा रही है l कंडा यूनियन, चाय विक्रेता और सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में निजी कंपनी के नाम पर उन लोगों से पार्किंग चार्ज के नाम पर वसूली की जा रही है, हमसे विभिन्न भाव में वसूली की जा रही है l इतना ही नहीं उनका आरोप है कि जब उनके द्वारा अदायगी करने से मना किया जाता है l उनके साथ धक्केशाही और बदमाशी की जा रही है, जिससे वह परेशान होकर सभी मार्केट कमेटी सचिव के पास पहुंचे और इस पर्ची को बंद करवाने की मांग की l उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो सब्जी मंडी बंद कर दी जाएगी l 77 हजार रुपए में हुआ ठेका
मार्किट कमेटी के सचिव मंदीप रहेजा ने बताया कि द यूनाइटेड लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड फाजिल्का के नाम पर एक लाख 77 हजार रुपए में साल का पार्किंग ठेका हुआ है l इसके लिए हर वाहन ओर चाय खोखे सहित विभिन्न प्रकार की रेट लिस्ट तय की गई है, जिससे अधिक वसूली नहीं की जा सकती l लेकिन उक्त लोगों का आरोप है कि उन लोगों की पर्ची भी काटी जा रही है, जो इसके नियमों में नहीं आते l इस विवाद को लेकर उनके द्वारा फिलहाल ठेकेदार को पर्ची बंद करने के आदेश दिए गए है और उसे तलब किया गया है l इसके बाद उसके साथ बातचीत की जाएगी l अगर उसके द्वारा कुछ गलत किया जा रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी l


