भालू के साथ क्रूरता…बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी आक्रोश:एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- दर्द देख मेरा दिल टूट गया

छत्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले में भालू के साथ हुई क्रूरता देख बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी आक्रोश है। एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री राशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि इस दुनिया में यह क्या हो रहा है? यह क्रूरता देख मेरा भी दिल टूट गया है। लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? कुछ लोग भालू की पिटाई कर रहे हैं, वो तड़प रहा है, दर्द से रो रहा है और ये लोग मजा ले रहे हैं। ये बहुत घिनौना कृत्य है। इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन ने ज्यादा फॉलोवर्स दरअसल, राशा ने हाल ही में अजय देवगन स्टारर फिल्म आजाद में काम किया है। यह उनके करियर की पहली फिल्म है। हालांकि मां रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर एक्टर है। मां और अपने लुक की वजह से राशा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी 2 मिलियन ने ज्यादा फॉलोवर्स हैं। राशा ने अपने इसी अकाउंट पर भालू के साथ क्रूरता का वीडियो शेयर किया है। 12 अप्रैल को दैनिक भास्कर ने उठाई खबर जब यह वीडियो दैनिक भास्कर के हाथ लगा तो 12 अप्रैल को प्रमुखता से खबर उठाई गई। करीब 2 मिनट 20 सेकेंड का यह वीडियो है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू को बांधा, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींच रहा है। तड़पा-तड़पा कर मार दिया दूसरा ग्रामीण उसके सिर में हाथ से जोर-जोर से मार रहा है। इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया। मुंह से खून निकल रहा है। साथ ही जो युवक पहले उसके सिर पर मारा वही युवक उसके पंजे को भी तोड़ रहा है। भालू पर जबरदस्त तरीके से क्रूरता की गई है। आरोपी हुए गिरफ्तार जिस जगह पर भालू के साथ यह क्रूरता हुई वहां पास में ही ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं। जो जोर-जोर से हंस रहे हैं। क्रूरता का मजे ले रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देश के अलग-अलग राज्य और शहरों से भी लोगों की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आ रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *