बाजवा के बयान पर राजनीति गरमाई:कांग्रेस चंडीगढ़ में थोड़ी देर में करेगी प्रदर्शन, AAP समर्थक मोहाली में जुटेंगे, सुरक्षा इंतजाम मजबूत

पंजाब कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 32 बमों को लेकर दिए गए बयान पर मोहाली के साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वह आज (मंगलवार) दोपहर 2 बजे मोहाली में पुलिस के सामने पेश होंगे। वहीं, अब बाजवा ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से FIR रद्द करने की मांग की है। उनका आरोप है कि उन पर एफआईआर राजनीति के तहत दर्ज की गई है। उम्मीद है कि इस मामले में अब बुधवार को सुनवाई होगी। दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस द्वारा थोड़ी देर में चंडीगढ़ में बाजवा के खिलाफ दर्ज केस के विरोध में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने प्रदर्शन को नारा दिया है – न डरे थे और न डरेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP)मोहाली में प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन पार्टी के राज्य प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में होगा। वहीं, आम आदमी पार्टी का नारा है- कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ। सीएम भगवंत मान का कहना है कि बाजवा को बमों की जानकारी का स्रोत बताना चाहिए, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के विधायकों को लोगों को डराने वाली राजनीति नहीं करनी चाहिए। बाजवा बोले – AAP सरकार झूठी अफवाहें फैला रही है प्रताप सिंह बाजवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार झूठी अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रही है। मैं यह बात रिकॉर्ड पर दर्ज कर रहा हूं मैं, आज दो बजे अपना अधिकारिक बयान देने के लिए साइबर सेल जाऊंगा। राजा पुलिस अफसरों को बोले- हम सब याद रखेंगे कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बयान दिया है कि हम सत्ता नहीं है। यहां किसी के पास कुछ पक्का नहीं है। जिन लोगों ने बाजवा के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। वर्दीधारी भाई जो बयान और समन लगाकर गए। नीचे से लेकर डीजीपी तक, हम उन्हें याद रखेंगे। भगवान कृपा जब दो साल बाद आएंगे तो अपने आप बात करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि हम अपने वाले बयान पर कायम है। सीएम के तंज का बाजवा ने दिया जवाब सीएम कल पटियाल गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बम गिनाने वाले, अब वकील तलाश रहे हैं। इसके बाद प्रताप सिंह बाजवा ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने सुना है, सीएम मान कह रहे थे कि बाजवा अब वकील तलाशता फिर रहा है। एक आदमी जो अमन व कानून का संदेश लेकर आया हो, आपको बताया कि आज पंजाब के हालात क्या हैं। आपने जिन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना था, आपने उनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया, आपने एक मैसेंजर के खिलाफ एक्शन लिया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे एक वकील के जरिए जो एफआईआर कल साढ़े छह बजे आपके विभाग ने काटी थी, सोमवार को कोर्ट के आदेश पर साढ़े चार बजे FIR की कॉपी मिली है। आप अपने आप ही अंदाज़ा लगा सकते हो कि पंजाब में किस तरह कानून व्यवस्था है। सिलसिलेवार पढ़े इस सारे मामले को एक इंटरव्यू से ऐसे पैदा होता चला गया विवाद बाजवा ने ग्रेनेड आने को दावा चैनल पर किया प्रताप सिंह बाजवा ने 13 अप्रैल को 1 टीवी चैनल पर दावा किया कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए हैं। इनमें से 18 का उपयोग हो चुके है और 32 को राज्य भर में विस्फोटित किए जाना बाकी है। इंटरव्यू चलने से पहले इसका टीजर सामने आया। इसने विवाद खड़ा कर दिया और बाजवा पर उसी दिन शाम को मोहाली में FIR हो गई। यह एक महिला पुलिस पुलिस मुलाजिम की शिकायत पर दर्ज हुई। टीजर चलने के बाद पुलिस पहुंच गई घर 13 अप्रैल को टीवी पर इंटरव्यू का चल रहा था। इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब AIG काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेवाल ग्रेनेड पहुंचने की जानकारी का सोर्स पूछने प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित घर पहुंच गईं। वह करीब 15 मिनट तक वहां रुकीं। इसके बाद मीडिया से कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे। फिर सीएम ने वीडियो जारी कर बाजवा से पूछा सोर्स जैसे ही इस सिलसिले में टीम बाजवा के घर पहुंची तो CM भगवंत मान ने करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि बाजवा के पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई है? पाकिस्तान से उनके कौन से कनेक्शन हैं कि वहां के आतंकवादी सीधे उन्हें फोन कर बता रहे हैं? ये इन्फॉर्मेशन न स्टेट इंटेलिजेंस के पास है, न केंद्रीय एजेंसियों के पास। क्या वे इंतजार कर रहे थे कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे? और अगर ये झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं? उनके पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई? इसका सोर्स बताएं नहीं तो एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद AAP विधायकों-मंत्रियों ने इसे मुद्दा बना लिया। कोर्ट में जाकर हासिल की एफआईआर
इसके बाद 13 तारीख को शाम को बाजवा के घर पर पूछताछ के समन भेजे गए। साथ ही उन्हें 14 अप्रैल को सुबह 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया। बाजवा पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उनके वकीलों ने पुलिस के समक्ष पेश होकर एक दिन का समय मांगा। इसके बाद उन्हें मंगलवार दो बजे बुलाया गया। इसके बाद बाजवा के वकीलों ने कोर्ट में याचिका लगाई। साथ ही शाम चार बजे उन्हें बाजवा पर दर्ज एफआईआर की कॉपी मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *