जयपुर के खाली प्लॉट में मिला मानव भ्रूण:कचरे के ढेर में था फेंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर के खाली प्लॉट में शुक्रवार शाम मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। कचरे के ढेर में भ्रूण को फेंका गया था। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करं CCTV फुटेज खंगालने के साथ तलाश शुरू कर दी है। ASI अलीमुद्दीन खान ने बताया- महावीर नगर टोंक रोड स्थित एक खाली प्लॉट में मानव भ्रूण मिला है। खाली प्लॉट पड़ा होने के कारण स्थानीय लोग उसमें कचरा डाल देते हैं। खाली प्लॉट में कचरे के ढेर में अज्ञात परिजनों ने भ्रूण फेंक दिया। शाम करीब 5 बजे कचरा फेंकने जाने पर ढेर में मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। मानव भ्रूण मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मालपुरा गेट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण करीब 4 महीने का है। गर्भपात होने के बाद अज्ञात परिजनों ने भ्रूण को कचरे के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *