बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 7 स्थित मेघवालों के कुएं के पास लगे 160 केवी ट्रांसफार्मर में सोमवार देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गई।
इससे आसपास के लोगों समेत पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। आग के कारण ट्रांसफार्मर में फिल्टर फूट गया, इससे ऑयल टपकने लगा इससे आग ओर तेज हो गई। लोगों ने डिस्कॉम और फायर बिग्रेड को सूचना दी। ऐसा बताया जा रहा है कि तेज गर्मी व शॉर्ट सर्किट के कारण यह आगजनी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात को करीब 11 बजे अचानक ट्रांसफॉर्मर से धुंआ निकलने के साथ आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग विकराल हो गई। आसपास घनी आबादी होने के कारण लोगों सहम गए। लोगों ने डिस्कॉम को सूचना दी। मोहल्ले की लाइट को बंद किया गया। वहीं नगर परिषद की फायर बिग्रेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। आग लगने के बाद एफआरटी टीम ने फायर बिग्रेड के आने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर बिग्रेड ने ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। डिस्कॉम ने फॉल्ट लाइनों को अलग किया गया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक आग लगने के कारण मोहल्ले में दहशत का माहौल रहा। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एफआरटी टीम के जयसिंह सांखला, जगदीश चौधरी व दिनेशपुरी, फायर बिग्रेड टीम के ओमप्रकाश डऊकिया, सुखदेव कड़वासरा और रवि खोखर ने आग पर काबू पाया। वहीं मोहल्ले के लोगों को रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


