पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, 18 लाख लूटे:हजारीबाग में बाइक से आए दो बदमाशों ने की वारदात, बैंक जाते वक्त किया मर्डर

हजारीबाग में मंगलवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। इचाक थाना क्षेत्र के सालफर्नी में पेट्रोल पंप मैनेजर शंकर रविदास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कुटुंबसूत्री गांव का रहने वाला था। घटना उस वक्त हुई, जब शंकर पेट्रोल पंप का तीन दिन का कलेक्शन बैंक में जमा करने जा रहे थे। यह राशि करीब 16 से 18 लाख रुपए थी। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावर रुपए लेकर वारदात के बाद सीजुआ जंगल की तरफ भाग गए। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हालांकि पुलिस ने लूट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शंकर के पीठ में एक गोली लगी है। इधर, एसपी अरविंद कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि हजारीबाग में अपराध बढ़ रहा है। मुख्य सड़क पर दिन में हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। ———————————– झारखंड में NTPC के DGM की हत्या:घर से ऑफिस के लिए निकले थे, ओवरटेक कर मारी गोली, नालंदा के रहने वाले थे NTPC कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM पद पर कार्यरत कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वे अपने घर हजारीबाग से ऑफिस के लिए थे। गाड़ी जैसे ही हजारीबाग के फतहा चौक के पास पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। उन्हें 2 गोलियां लगी थीं। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *