पंजाब के फाजिल्का में स्थित अनाज मंडी में किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं l ऐसे में लिफ्टिंग का काम भी शुरू करवा दिया गया है l लेकिन अनाज मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा ने दो टूक साफ कर दिया है, कि 72 घंटे तक बोरियों में भरी गेहूं की फसल की जिम्मेदारी उनकी होगी l इसके बाद शॉर्टेज की जिम्मेदारी ठेकेदार या एजेंसी की होगी l आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा ने बताया कि अनाज मंडी फाजिल्का में गेहूं की बोरियों की लिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है l उन्होंने बताया कि पिछली बार आढ़तियों को लिफ्टिंग को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। लिफ्टिंग न होने के चलते आढ़तियों को शॉर्टेज डाल दी गई l जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा l सचदेवा बोले- 72 घंटे बाद नहीं होगी हमारी जिम्मेदारी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। उनकी अध्यक्षता के चलते गोल्डी सचदेवा ने कहा कि फिलहाल लिफ्टिंग का काम शुरू हुआ है। लेकिन उन्होंने दो टूक साफ कर दिया है कि 72 घंटे तक लिफ्ट होने वाले माल के वह जिम्मेदार होंगे, और 72 घंटे के बाद शॉर्टेज की जिम्मेदारी संबंधित ट्रांसपोर्ट ठेकेदार और एजेंसी की होगी l 900 क्विंटल गेहूं की हुई लिफ्टिंग उधर डीएफएससी मैडम वंदना कंबोज ने कहा कि सुचारू ढंग से लिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है l सीजन के दौरान लिफ्टिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बता दें कि फाजिल्का की अनाज मंडी में करीब 39 हजार क्विंटल गेहूं की फसल की आमद हो चुकी है। जिसमें से करीब 22 हजार क्विंटल फसल खरीदी जा चुकी है, और इसमें से करीब 900 क्विंटल गेहूं की फसल की लिफ्टिंग हुई है। मंडी में फिलहाल लिफ्टिंग प्रक्रिया जारी है


