सचिवों ने धरना स्थल पर मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव हड़ताल के 29 दिन पंचायत सचिवों ने धरना स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय शासकीयकरण की मांग पर 17 मार्च से हड़ताल में डटे हैं। इस हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में विकास काम थमे पड़े हैं। उनकी मांग पर सरकार से अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। ग्राम पंचवायु सचिव संघ के जिला अध्यक्ष दीपक वैष्णव ने बताया कि औपचारिकता पूरी करने सचिव का प्रभार अन्य कर्मचारियों को दिया जा रहा जिसे सचिव के कार्य का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हड़ताल को उग्र रूप दिया जाएगा। 15 से 19 अप्रैल तक सभी ब्लॉकों में हड़ताल कर रहे सचिव क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। सचिव संघ ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धरना स्थल में ही मनाई। धरना स्थल में सभी ब्लॉकों के 105 सचिवों ने नारा लगाया। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *