अमृतसर में पुलिस का सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार:FIR दर्ज न के लिए मांगे 60 हजार, पहले ले चुका था 50 हजार रुपए

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर सीआईए-2 में तैनात सिपाही आदर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। सिपाही ने एक व्यक्ति से एफआईआर दर्ज न करने के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। मामला मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत से सामने आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सिपाही ने उसके पड़ोसी कृष्ण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने की एवज में रिश्वत मांगी। कृष्ण कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था। अब वह सुधर कर एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है। सीआईए-2 की टीम ने कृष्ण कुमार के घर छापा मारा था। वहां से कुछ भी अवैध नहीं मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी सिपाही पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था। अब वह बाकी राशि की मांग कर रहा था।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *