तीन करोड़ की लागत से बन रहा अंडरपास:चक्रधरपुर वासियों को अगले साल मिलेगी सौगात, 24 को रेलवे का 6 घंटे का मेगा ब्लॉक

चक्रधरपुर वासियों को 2025 में एक महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिलेगा। तीन करोड़ डीएमएफटी फंड से अंडरपास निर्माण कार्य शुरू किया गया है। अगले साल तक अंडरपास की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के बाद स्कूली बच्चों और भरत भवन के क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में पिछले पांच सालों से काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय विधायक सुखराम उरांव से लोगों ने एक अंडरपास निर्माण की मांग की थी। चार लोकल ट्रेन रद्द, तीन को किया गया रीशेड्यूल चक्रधरपुर में अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर 24 दिसंबर को रेलवे ने 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के अलावा तीन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया है। रद्द ट्रेन अंडरपास में लगाने के लिए 18 बॉक्स बन कर तैयार हैं। इसकी ऊंचाई ढ़ाई मीटर व चौड़ाई साढ़े चार मीटर है, एक साथ दो छोटे वाहनों का आवागमन इसमें हो सकेगा। छह वॉल विंग लगाए जाएंगे। भारत भवन की ओर से 130 मीटर और अली क्लीनिक की ओर 100 मीटर लंबी संपर्क सड़क बनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *