चंबा में बालिका आश्रम का CM सुक्खू ने किया दौरा:सभी लड़कियों को 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा, बोले-एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हिमाचल दिवस के कार्यक्रम के बाद चंबा में बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रही बच्चियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्रम में क्लासरूम और रहने के कमरों का निरीक्षण भी किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कानून भी बनाया गया है। अब इन बच्चों की शिक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान आश्रम में रह रही सभी लड़कियों को पांच-पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने इन बच्चियों को जल्द ही एक्सपोजर विजिट पर भेजने का ऐलान किया। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्कूल किलाड़ का भी दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। बच्चे मुख्यमंत्री से मिलकर बेहद प्रसन्न नजर आए। पढ़ाई-लिखाई तक सारा खर्च सरकार उठाएगी बता दें कि 2022 में सत्ता में आने बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए सुखाश्रय योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया है। इस योजना के तहत सरकार सभी बच्चों की रहने सहने से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक सारा खर्च वहन कर रही है। यहीं नहीं इन बच्चो को पॉकेट खर्चे के साथ साथ उन्हें एक्सपोजर विजिट पर भेजने की भी व्यवस्था की है। सरकार इन बच्चों का एक ग्रुप को एक्सपोजर विजिट पर भेज चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *