धमतरी में खेत में मिली युवक की लाश:किसान पिता ने रखवाली के लिए भेजा था; मुंह से झाग निकलने से सुसाइड की आशंका

छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक की लाश खेत में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय किसानों ने तुरंत मृतक के परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के परिवार से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामला केरे गांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरकोन्हा का है। बताया जा रहा है कि मृतक जगदीश दर्रो (31) के पिता गेंदु राम ने सुबह बेटे को खेत की रखवाली के करने के लिए भेजा था। काफी देर तक उनका बेटा जगदीश दर्रो घर नहीं लौटा था। तभी आसपास के किसानों ने युवक के खेत में मृत हालत में पड़े होने की सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खेत में डालने वाली दवाई का सेवन कर आत्महत्या किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *