कोटा में कार-बाइक की टक्कर, 4 की मौत:दोनों गाड़ियां 5 फीट दूर जाकर गिरीं; शोक जताकर रिश्तेदार के घर से लौट रहा था परिवार

कोटा में बाइक और कार की आमने-सामने की हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क से 5 फीट दूर जाकर गड्‌ढों में गिर गईं। हादसा मंगलवार सुबह सुल्तानपुर इलाके के इटावा-धनावा रोड पर हुआ। मृतकों में पति-पत्नी, 8 महीने का बेटा और साले की बेटी शामिल है। डीएसपी राजेश ढाका ने बताया- सड़क हादसे में बाइक सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 8 महीने के बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुआ है। कार इटावा (कोटा) से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। कार में 4 लोग सवार थे। बाइक पर भी 4 लोग सवार थे। एक परिवार जिसमें पति-पत्नी, 8 महीने का बेटा और साले की बेटी एक बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार की मौत पर बैठकर वापस लौट रहे थे। मोरपा चौराहे से इटावा रोड पर नोताडा के पास स्थित नाले के समीप कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस श्योपुर से आना बता रही है, जबकि परिजन इटावा के गेंता से आना बता रहे हैं। पति-पत्नी 8 माह के बच्चे सहित साले की बेटी की मौत
बाइक पर भोरां निवासी बीरा उर्फ लियाकत (29) उसकी पत्नी सितारा (27) व 8 माह का बच्चा लइक और बीरा के साले की बेटी जोया (17) सवार थे। चारों श्योपुर से भोरां लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सूचना के बाद एम्बुलेंस ड्राइवर कमलेश जाट, तबरु हुसैन मौके पर पहुंचे। सभी को सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। बीरा उर्फ लियाकत सिमलिया वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। परिजन सुल्तानपुर पहुंचे
हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंचे। शवों की पहचान की। एक साथ चार शवों को देखकर परिजन बिलख पड़े। सुल्तानपुर की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। अब देखिए, हादसे से जुड़ी 4 PHOTOS फोटो वीडियो-रवि मेघवाल, सुल्तानपुर। ………….. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बस की टक्कर से बाइक सवार 3 भाइयों की मौत:एक गंभीर घायल कोटा रेफर, रिश्तेदार की शादी में जाते समय हुआ हादसा बारां के मोठपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *