बूंदी में एक एक्सीडेंट में पिता-पुत्र जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी फिर 30 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लग गई। एक्सीडेंट सोमवार रात करीब आठ बजे नैनवां थाना क्षेत्र में समीधि रोड पर हुआ। डीएसपी राजू लाल मीणा ने बताया कि मानपुरा निवासी राजूलाल मीणा (35) और उनके बेटे विष्णु (12) की एक्सीडेंट में मौत हुई है। बेटे को बचाने का किया था प्रयास पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच तो विष्णु का शव खेत की तारबंदी में फंसा मिला, जबकि राजूलाल का शव बाइक के पास था। स्थानीय लोगों ने बताया कि देखने से ऐसा लगा कि पिता ने बेटे को बचाने का प्रयास किया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के थानों में नाकाबंदी करवाई, लेकिन वाहन की जानकारी नहीं मिली। मंगलवार को शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गांव से बारात नैनवां आई थी मृतक राजूलाल मीणा तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे विष्णु की इस हादसे में मौत हो गई। मृतक राजूलाल के दोस्त श्योराम मीणा ने बताया कि वह सोमवार दोपहर 2 बजे नैनवां आया था। गांव से बारात नैनवां आई थी। उसी शादी में शामिल होने गया था। मृतक ने हादसे से आधा घंटे पहले पत्नी से फोन पर कहा था कि मैं गांव के लिए निकल गया हूं। राजूलाल ने कुछ दिनों पहले ही नई बाइक खरीदी थी। …. राजस्थान में एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कोटा में कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत:1 बच्चे की हालत गंभीर, दोनों गाड़ियां सड़क से 5 फीट दूर जाकर गिरीं कोटा में बाइक और कार की आमने-सामने की हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क से 5 फीट दूर जाकर गड्ढों में गिर गईं। पूरी खबर पढ़िए…


