केजरीवाल ने शुरू की अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना:दलित बच्चों की विदेश में पढ़ाई का खर्चा उठाएगी सरकार, कहा- यह शाह-भाजपा को जवाब

आम आदमी पार्टी के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि दलित परिवार के बच्चे की विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई और आने-जाने का खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दलित समाज का कोई बच्चा पैसे की कमी की वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रह जाए। डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान करता हूं। दलित का कोई बच्चा दुनिया की किसी टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ना चहता है तो वह सिर्फ उस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले ले, पढ़ाई का खर्चा और आने-जाने का सारा खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी।” उन्होंने कहा, “अंबेडकर ने विदेशों में पढ़ाई कर डबल पीएचडी की है। आजाद भारत में किसी बच्चे को फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सरकारी अफसरों के ऊपर भी यह योजना लागू होगी। भाजपा और अमित शाह ने जो अंबेडकर का मजाक उड़ाया उसका जवाब हम इस योजना से दे रहे हैं।” दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। 26 दिन में 5 ऐलान 18 दिसंबर: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज केजरीवाल ने 12 दिसंबर को घोषणा की कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा। केजरीवाल ने साफ किया कि ये इलाज सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा, चाहे वो किसी भी कैटेगरी में आते हों। इसे उन्होंने संजीवनी योजना बताया। 12 दिसंबर: महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रति माह केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देने का ऐलान किया। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। 10 दिसंबर: ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे। उन्होंने कहा था कि ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कराया जाएगा। साथ ही ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा। 21 नवंबर: 5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक पेंशन का ऐलान केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लाख लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे। 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है। दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP —————————————— अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए:इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *