कोटा में चाय पीने गए स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत:स्टॉल पर अचानक बेहोश होकर गिरा; 6 महीने से कर रहा था NEET की तैयारी

कोटा में 21 साल के NEET स्टूडेंट को चाय की थड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत पास ही खड़ी एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके का मंगलवार सुबह 8 बजे का है। थाना ASI अनिल कुमार ने बताया- स्टूडेंट देवकरण (21) पाली जिले के जैतपुर थाना इलाके के गढ़वाड़ा का रहने वाला था। जानकारी में आया है कि उसे हार्ट अटैक आया था। देवकरण नवंबर, 2024 में पाली से कोटा आया था। वह सेल्फ स्टडी करके नीट की तैयारी कर रहा था। वह रोज लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। आज भी वह लाइब्रेरी में पढ़ने गया। सुबह 7:15 बजे लाइब्रेरी पहुंचा। 7 बजकर 58 मिनट पर लाइब्रेरी से वापस निकला था। देवकरण बेहोश होकर पट्टी से नीचे गिरा
ASI अनिल कुमार ने बताया- वह लाइब्रेरी के पास ही स्थित चाय की थड़ी पर पहुंचा। उसने थड़ी पर बैठी महिला से चाय बनाने के लिए कहा और खुद पट्टी पर बैठ गया। महिला दुकानदार चाय बनाने लग गई। इस दौरान देवकरण बेहोश होकर पट्टी से नीचे गिर गया और बेसुध हो गया। वहां पास में ही डिस्पेंसरी पर 108 एम्बुलेंस खड़ी हुई थी। लोगों ने एम्बुलेंस से उसे एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक लग रहा है। जानकारी में आया कि देवकरण के दिल में छेद था। डेढ़ साल पहले उसका ऑपरेशन हुआ था। वह अभी भी दवाइयां ले रहा था। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। अब समझिए, हार्ट अटैक के लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव… ………. हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… खुफिया एजेंसी के जवान की हार्ट अटैक से मौत:अचानक सीने में उठा था दर्द; 8 दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर गांव आए थे दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नायक के पद पर तैनात जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। जवान 8 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था। गुरुवार रात 8 बजे सीने में दर्द होने की शिकायत पर रेवाड़ी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। जवान खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम के भगाना गांव के रहने वाले थे। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *