कर्नाटक में वक्फ बिल को लेकर वीडियो जारी कर हिंसा भड़काने वाला कांग्रेस नेता अजमेर से गिरफ्तार किया है। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया-कर्नाटक पुलिस को आरोपी कबीर खान के अजमेर में होने का इनपुट मिला था। अजमेर पुलिस की सहायता से आरोपी को आदर्श नगर क्षेत्र से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। ये था पूरा मामला कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद कबीर खान का हाल ही में पारित वक्फ विधेयक 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था। वीडियो में खान युवाओं से सड़कों पर उतरने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और यहां तक कि कानून का विरोध करने के लिए “जान की कुर्बानी” देने जैसे भड़काऊ मैसेज दिया था।
वीडियो में कबीर खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “बसों और ट्रेनों में आग लगा दो… कुछ लोगों को अपनी जान कुर्बान करने दो… हर शहर में आठ से दस मौतें होनी चाहिए।” वह आगे कहते हैं कि “पोस्टर और याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी… केवल विनाश ही होगा।” पढें ये खबर भी… महाठग कॉन्स्टेबल रूममेट के 85 लाख रुपए लेकर भी भागा:दावा- पैसे मांगे तो एक्सीडेंट करवाया; महिला पुलिसकर्मियों को बहन बनाकर करवाता था इंवेस्टमेंट राजस्थान के अजमेर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले पुलिसकर्मी का रूममेट सामने आया है। उसने बताया है कि पवन ने उससे भी 85 लाख की ठगी की। पवन महिला कॉन्स्टेबल्स को भी ठग चुका है। उन्हें अपनी बहन बना लेता और उनसे भी इन्वेस्टमेंट करवा लेता था। दावा है कि फरारी के बीच वह पवन से मिला था। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


