22-साल के बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया अटैक:पैर, हाथ और गर्दन पर किए पांच वार; पांच दिन पहले खरीदी थी कुल्हाड़ी

भरतपुर में रुपए के विवाद को लेकर 22 साल के बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना के बाद वह फरार हो गया।मामला शहर के मथुरा गेट थाना इलाके के ठाकुर मोहल्ला का है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोपी सन्नी ने मां रूप कंवर (40) पर कुल्हाड़ी से हाथ-पैर और गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने पांच दिन पहले ही कुल्हाड़ी खरीदी थी। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। मां हर महीने 10 हजार रुपए देती थी खर्चा सीओ पंकज यादव ने बताया कि रूप कंवर के दो दुकानें हैं, जो किराया पर चलती है। एक में वाइन और एक में मोबाइल शॉप है। इन दोनों का हर महीने करीब 80 से 90 हजार रुपए किराया आता है। रूप कंवर के दो बेटे है, जिनमें सन्नी सबसे बड़ा है। मां हर महीने सन्नी को खर्चे के 10 हजार रुपए देती थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सन्नी चाहता था कि उसकी मां उसे हर महीने 10 हजार रुपए से ज्यादा दे। इस बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रूप कंवर रात में किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान सन्नी कुल्हाड़ी लेकर आया और किचन में खाना बना रही मां पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। रूप कंवर के चीखने की आवाज सुन बाकी घर वाले वहां पहुंचे तब तक सन्नी वहां से फरार हो गया था। पैर, हाथ और गर्दन पर किए पांच वार, घर का आंगन खून से भरा बताया जा रहा है कि बेटे ने बड़ी बेरहमी से अपनी मां पर कुल्हाड़ी से पांच वार किए। बेटे ने मां के पैर, हाथ और गर्दन पर पांच वार कर उसे अधमरा कर​ दिया। घटना के करीब 10 मिनट बाद रूप कुंवर का छोटा बेटा अवनीत घर पहुंचा। वह अपनी मां को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। जहां से रूप कुंवर को जयपुर रेफर कर दिया गया। सन्नी के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ पंकज यादव और मथुरा गेट थाने के जाब्ता मौके पर पहुंचा। घर में चारों तरफ खून फैला हुआ था। इधर, आरोपी बेटे की तलाशी के लिए पुलिस ने टीम बनाई है। बताया जा रहा है कि सन्नी पांच दिन पहले ही नई कुल्हाड़ी लेकर आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *