ध्यान दिवस पर नेचर और मेडिटेशन का संगम:इनर व्हील क्लब ने आयोजित की ट्रेकिंग और मेडिटेशन यात्रा

ध्यान दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब की ओर से एक अनोखी पहल की गई। इसमें प्रतिभागियों को प्रकृति के करीब लाते हुए ट्रैकिंग और मेडिटेशन का अनुभव कराया। यह आयोजन सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ, जब सभी प्रतिभागी पहाड़ी चोटी की ओर रवाना हुए। सफर के दौरान प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए प्रतिभागी अपने ध्यान और सत्र को पूरा कर लौट आए। अध्यक्ष अमिता अथर पंवार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़ से बाहर निकालकर लोगों को प्रकृति के साथ जोड़ना और मानसिक शांति प्रदान करना था।प्रतिभागियों ने न केवल पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया, बल्कि अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में गहन ध्यान सत्रों में भी भाग लिया। इस आयोजन को और खास बनाने के लिए इनरव्हील क्लब ने प्रतिभागियों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की। ट्रैकिंग और मेडिटेशन सत्र के बाद सभी को दूध और जलेबी परोसी गई। इसमें प्रतिभागियों को ऊर्जा और ताजगी का अहसास हुआ। एग्जीक्यूट मेंबर शिवा जैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने न केवल आयोजन का संचालन किया बल्कि प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। मिस्टर इंडिया रहे अथर पंवार ने ध्यान और मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ध्यान इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है। इनरव्हील क्लब की इस अनोखी पहल ने यह संदेश दिया कि मानसिक शांति और खुशहाल जीवन के लिए ध्यान, प्रकृति से जुड़ाव, और संतुलित आहार कितना महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *