आगामी खरीफ मौसम बुवाई पूर्व दौसा जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज एवं दवाई निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने को मद्देनजर रखते हुए कृषि विभाग द्वारा 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर जिले में खाद-बीज विक्रेताओं से उर्वरकों के नमूने लिए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने के निर्देश सहायक निदेशक कृषि ( विस्तार) अशोक कुमार मीना ने मंगलवार को दौसा मानगंज एवं सिकन्दरा चौराहा स्थित खाद- बीज के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का सघन निरीक्षण कर सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक के 5 नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान मीना ने खाद- बीज विक्रेताओं को जिले के किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद- बीज समय पर उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए। अनियमितता करने वाले खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक निदेशक ने किसानों को बताया कराया कि पंजीकृत विक्रेताओं से ही कृषि आदान खरीदे एवं बिल अवश्य लेवे। यदि किसी विक्रेता द्वारा बिल नहीं दिया जाता है तो इसकी शिकायत लिखित में कृषि विभाग के अधिकारियों को करें। ताकि ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ़ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।


