अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग निरुद्ध, 5 देसी कट्टे और 6 कारतूस बरामद

भिवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। आरोपियों के पास से 5 अवैध देसी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिवाड़ी के सूरज सिनेमा श्मशान घाट के पास तीन युवक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। अन्य दो आरोपी मूंडाना मेव निवासी अजय और हारुन हैं। पूछताछ में पता चला कि यह मामला ओएलएक्स ठगी से जुड़ा है। नाबालिग ने अपने परिचितों के खाते ओएलएक्स ठगी के लिए दिए थे। इन खातों में 3.70 लाख रुपए जमा कराए गए। इनमें से 2.50 लाख रुपए निकाल लिए गए और बाद में खाता फ्रीज हो गया। ठगी करने वाले बदमाश नाबालिग से पूरी रकम मांग रहे थे। इसी विवाद में 6 जनवरी को नाबालिग का अपहरण भी किया गया था। इस मामले में यूआईटी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नाबालिग लड़के ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर OLX ठगी करने वाले आरोपियों से बदला लेने के लिए अंबेडकर चौक बरेली से हथियार खरीदे थे। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपी चंदन और नानग को भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे बदमाश अजय और हारून को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों ही आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। आरोपी अजय और हारून के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *