स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए आज नगर पालिका परिषद पीथमपुर का निरीक्षण हिमांशु सिंह उप मिशन संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया। उन्होंने पीथमपुर को 5 स्टार शहर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान हिमांशु सिंह द्वारा स्वच्छता में किए जा रहे जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही निर्माण विध्वंश के मलवे के प्रसंस्करण की प्रक्रिया और गीले कचरे से बनी खाद से दाने बनाने की प्रक्रिया की भी सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ल, नोडल अधिकारी हिमांशु सिंह, दरोगा इंदर भैरवे, टीम अलाइड से पंकज परिहार, आशीष द्विवेदी, सुपरवाइजर धीरज पवार, पिंटू राणा के साथ समस्त की उपस्थिति रही।


