टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग में डॉ. राम प्रसाद के निधन पर दी श्रद्धांजलि

रांची| नागपुरी के मूर्धन्य साहित्यकार, शिक्षाविद व गोस्सनर कॉलेज के टीआरएल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम प्रसाद को टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग में उन्हें मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रीझु नायक ने किया। नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नंद तिवारी ने कहा कि विनम्रता व विद्वता के मूर्तिमान स्वरूप डॉ. राम प्रसाद का अचानक बिछुड़ जाना नागपुरी साहित्य के लिए ही नहीं संपूर्ण झारखंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मौके पर खड़िया विभाग के विभागाध्यक्ष बंधु भगत, मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष मनय मुण्डा, डॉ बीरेन्द्र कुमार सोय, पंचपरगरनिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ. किशोर सुरीन व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *