मारपीट कर महिला का दांत तोड़ा, भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

रांची| लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने मारपीट की और उनका दांत तोड़ दिया। इस संबंध में महिला ने लोअर बाजार थाना में 14 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह एमसीए के सामने एक वॉशिंग सेंटर के पास थीं। तभी एक अज्ञात युवक आया और बिना कुछ कहे उनके साथ मारपीट करने लगा। हमले में उनका दांत टूट गया और कपड़ा भी फट गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस की गश्ती गाड़ी को सौंप दिया गया। पकड़े गए युवक का नाम शुभम कुमार है। वह बिहार के नवादा का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *