कांके डैम से पुलिस ने मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद गोंदा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


