चौथे दिन भी MPPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी:अनशन पर बैठा छात्र बेहोश; युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे, बोले-CM का पुतला फूकेंगे

एमपीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन पिछले बुधवार से जारी है। चौथे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। इंदौर के अलावा आसपास के शहरों से भी अभ्यर्थी यहां आ रहे हैं। धरना स्थल पर सुबह कई अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई करते नजर आए। वही अनशन पर बैठे अरविंद सिंह भदौरिया बेहोश हो गए हैं। जो पिछले गुरुवार रात से वह और राधे जाट आमरण अनशन पर थे, आसपास मौजूद अभ्यर्थी और यूनियन के पदाधिकारी ने उन्हें संभाला। वही युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह भी स्टूडेंट के बीच पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में सीएम के पुतले का दहन करेगी। बता दें नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में शनिवार को धरना स्थल पर ही कोचिंग क्लास, लाइब्रेरी वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे, ऐसी व्यवस्था यहां की जा रही हैं।
बुधवार सुबह 10 बजे से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले अभ्यर्थियों ने MPPSC न्याय यात्रा डीडी पार्क से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर तक निकाली थी। मांगें पूरी नहीं होने पर आयोग ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए थे। गुरुवार अरविंद और राधे जाट आमरण अनशन पर बैठ गए थे, शनिवार अरविंद की फैमिली भी प्रदर्शन में शामिल हुई। अन्य जिलों से युवाओं का आना शुरू हो गया नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन राष्ट्रीय कमेटी सदस्य राधे जाट ने कहा– अनशन में थोड़ी समस्याएं आ रही हैं, लेकिन प्रदेश के युवाओं से निवेदन है कि आपका कल शानदार जोश था। आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द धरना स्थल पर पहुंचे। आज प्रदेश में जो अनुमानित संख्या आ रही है वह 20 हजार हो सकती हैं। पूरे 55 जिलों से युवा आना शुरू हो गए हैं। कोचिंग-लाइब्रेरी के टीचर्स को बोलकर यहीं पर पढ़ाने का काम करने जा रहे हैं। 20 हजार युवा एकत्रित होंगे
अरविंद ने कहा कि 18 दिसंबर को लोक सेवा आयोग का घेराव किया था, तय किया है कि 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक 20 हजार लोग एकत्रित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *